टीबी मुक्त बनाने के लिये जनांदोलन जरूरी-बीएसए

कुशीनगर/दुदही। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान में मिले मरीजों को गोद लेकर पोषण की पोटली देने के लिये सीडीओ गुंजन द्विवेदी के प्रेरणा एवं निर्देश के क्रम में शुक्रवार को विकास खण्ड दुदही के ब्लाक सभागार में 125 टीबी रोगियों में प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली वितरित किया गया। अब तक एक ब्लाक में सर्वाधिक टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम का रिकार्ड बना। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि बीएसए डॉ रामजियावन मौर्या ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के जनांदोलन जरूरी है। जन जन को इस अभियान को सफल बनाने के लिये जागरूक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग गोद लेने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप सम्बोधित करते हुये खण्ड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा ने कहा कि इस पुनीत कार्य में जो भी व्यक्ति अपनी भूमिका निभा रहा है मैं उसे साधुवाद देते हुये उसके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि आप द्वारा दिये गये प्रोटीनयुक्त आहार दवा के साथ खाकर मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र राय ने कहा कि मरीजों को पोषण उपलब्ध कराने में हमारा विभाग अग्रणी भूमिका में रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जो भी व्यक्ति लोग लिया उसके द्वारा रोगियों के उपचार चलने तक प्रतिमाह पोषण की पोटली दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने करते हुये प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। आगन्तुकों का स्वागत शिक्षक संघ अध्यक्ष अरुणेंद्र राय ने किया तथा आभार ज्ञापन एसटीएस अमित पांडेय ने व्यक्त किया। गोद लेने वालों में डॉ प्रभात चंद्र राय खंड शिक्षा अधिकारी दुदही, अरुणेंद्र कुमार राय (अध्यक्ष,उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही ) रामनिवास जायसवाल (ब्लॉक मंत्री उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही), अशोक यादव, शिव शंकर तिवारी, विद्या सिंह ओम प्रकाश सिंह, अमित श्रीवास्तव ,अवधेश मिश्रा अजय राय ,मनोहर पटेल, नूर मोहम्मद अंसारी, नरेंद्र शर्मा सिद्धार्थ यादव समेत 181 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।




