अलीदापुर कोठी को ग्राम पंचायत रमवापुर खास में हैण्ड ओवर कराने के लिए डीएम से मुलाकात कर दिया पत्र

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़़ व ग्राम प्रधान रमवापुर खास जफर आलम ने अलीदापुर कोठी को ग्राम पंचायत रमवापुर खास में हैण्ड ओवर कराने के लिए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 से मंगलवार को मुलाकात कर दिया प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़़ जफर आलम डीएम को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत रमवापुर खास में अलीदापुर में कोठी हाता स्थित है, जो कि अंग्रेजो द्वारा बनवाकर उस पर काबिज थे, परन्तु अंग्रेजों के जाने के बाद से सिंचाई विभाग द्वारा कब्जा किया गया है, जिससे ग्राम पंचायत का बहुत ही बड़ा नुकसान हो रहा है। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि आप द्वारा बर्डपुर कोठी को नगर पंचायत को हैण्डओवर कराना बहुत ही सराहनीय कार्य होगा और उक्त कोठी हाता से ग्राम पंचायत को काफी लाभ भी होगा। इसलिए मैं आपसे इस आशा एवं विश्वास के साथ सूचित कर रहा हूँ कि अलीदापुर कोठी को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम पंचायत रमवापुर खास को हैण्डओवर कराने का कृपा करें, जिससे ग्राम पंचायत को एक बहुत ही बड़ा आय का स्रोत मिल जायेगा। वहीं ग्राम पंचायत को बहुत ही बड़ा लाभ होगा तथा जितनी भी जमीन अंग्रेजों के नाम है, उसे ग्राम समाज की सम्पत्ति खतौनी में अंकित कराने का भी कृपा करें। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 का ग्राम पंचायत रमवापुर खास की ग्रामवासियों के तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।




