पिछली सरकारों में बिना निर्माण कार्य के फर्जी शिलापट्ट लगा दिया जाता था-विधायक तुलसीपुर

तुलसीपुर। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि 2017 के पहले हमारी विधानसभा की सारी सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी,सड़को के निर्माण और मरम्मत के नाम पर कुछ भी नही हुआ था,पिछली सरकारों के जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्माण और मरम्मत कार्य शून्य होने के बाबजूद फर्जी शिला पट्ट लगा दिया जाता था। वर्तमान में प्रदेश सरकार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से देश का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बताया कि पिछले आठ साल में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर, तुलसीपुर बस अड्डा का निर्माण, महिला चिकित्सालय का निर्माण, बेली कलॉ में आईटीआई विद्यालय एवं फायर स्टेशन आदि विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीन सिंह, जिला मंत्री तरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद थे।




