प्रधानाचार्य/प्रबन्धक ने विधायक शोहरतगढ़ को दिया प्रार्थना पत्र

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक सरफराज़ मेमोरियल इण्टर कॉलेज बभनी बाजार शोहरतगढ़ ने विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा को शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रधानाचार्य/प्रबन्धक ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि विद्यार्थियों के विद्यालय में हाईमास्ट लाइट एवं एक सोलर लाइट सहित कम्प्यूटर कक्ष शिक्षण कक्ष एवं हाल निर्माण हेतु आर्थिक सहायता के लिए विधायक विनय वर्मा को विधायक निधि से लगवाया/दिये जाने को विनम्र विनती किया है। उन्होंने विधायक को अवगत कराया कि विद्यालय सरफराज़ मेमोरियल इन्टर कॉलेज बभनी बाजार शोहरतगढ़ में रात्रि के समय बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बालीवाल, बैडमिन्टन आदि प्रतियोगिताओं के लिए एवं विद्यालय तथा प्रशासनिक भवन की सुरक्षा, बोर्ड परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर एवं कॉपियों के रख-रखाव हेतु विद्यालय में हाईमास्ट लाइट एवं एक सोलर लाइट विधायक निधि से लगवाया जाना अति आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय सरफराज़ मेमोरियल इन्टर कॉलेज बभनी बाजार शोहरतगढ़ को वर्ष 2018 में ही माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उ0प्र0 द्वारा हाईस्कूल एवं वर्ष 2020 में इन्टरमीडियट स्तर तक मान्यता मिल चुकी है। आप (विधायक विनय वर्मा) द्वारा 15 अगस्त 2022 एवं 15 अगस्त 2025 को स्वतन्त्रता दिवस पर विद्यालय में भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ था जिसपर विद्यालय प्रबन्ध तंत्र को आप (विधायक) द्वारा आश्वासन दिया गया था कि विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष, शिक्षण कक्ष एवं हाल निर्माण हेतु आर्थिक सहायता हम विद्यालय की सहायता करेंगे। अतः आप श्रीमान जी से निवेदन है कि विद्यालय में हाईमास्ट लाइट एवं सोलर लाइट छात्र हित में लगवाने एवं विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष शिक्षण कक्ष एवं हाल निर्माण हेतु आर्थिक सहायता विधायक निधि से दिये जाने के की कृपा करें विद्यालय प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनता जीवन भर आपके आभारी रहेंगे।




