गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

तेज रफ्तार पिकअप ने मारा टक्कर एक युवक की मौत

बलरामपुर। थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरी खैरहनिया निर्माणाधीन सड़क पर गंजडी गांव के पास एक अधेड को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। पीछे से कई लोग बाइक से पीछा किया लेकिन पिकअप को नही रोक पाए भागने मे सफल रहा। शनिवार शाम करीब 4ः30 बजे भुजेहरा निवासी हनुमान गौतम उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र श्रीराम घर से गंजडी गांव आधार से पैसा निकालने एक मिनी ब्रांच गए थे कि पैसा नही निकला तो वापिस घर जाते समय खैरहनिया की तरफ से गैस लदा पिकअप तेज रफ्तार से जा रहा था कि सड़क किनारे आ रहे हनुमान को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे मे लिया।इस संबंध ललिया थाना प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि पीएम भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!