दै० बुद्ध का सन्देश में प्रकाशित खबर का दिपवा बाग अंत्येष्टि स्थल का सदर विधायक ने लिया संज्ञान
सदर विधायक ने बलरामपुर नगर के दिपवाबाग और अचलापुर में अंत्येष्टि स्थल बनाने का दिया आश्वासन

बलरामपुर। जनपद के लोकप्रिय सदर विधायक पल्टूराम ने उर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा से लखनऊ में भेंटकर जनपद की विद्युत संबधी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निस्तारण के लिए चर्चा की। सदर विधायक बलरामपुर ने उर्जा मंत्री से तुलसीपुर डिवीजन से अलग करके उतरौला डिवीजन बनाने की मांग की ताकि विद्युत व्यवस्था सुचारू रुप से चल सके। तुलसीपुर डिवीजन तुलसीपुर के साथ साथ गैसड़ी और उतरौला विधानसभा में विद्युत सप्लाई प्रदान करता है। सदर विधायक ने बलरामपुर विधानसभा के जर्जर तारों खम्भों और कम क्षमता के विद्युत परिवर्तकों की समस्या के लिए भी उर्जा मंत्री से कहा। उन्होंने लिखे पत्र में अधिकारियों द्वारा अधिक काम,नई तैनाती और डबल चार्ज होने के कारण समस्या का निदान न होने पर भी ध्यान आकर्षित कराया। इसके साथ ही बलरामपुर आदर्श नगर पालिका परिषद् के दीपवा बाग और अचलापुर में अंत्येष्टि स्थल बनवाने की मांग तथा केंद्रीय विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई सही से हो सके इसके लिए शहरी विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है। उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जनहित के सभी कार्यों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।




