नगर पालिका बांसी में कौन बनेगा लखपति का खेल जारी

बांसी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पालिका परिषद बांसी में कौन बनेगा लखपति का खेल जारी है। आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद बांसी में भ्रष्टाचारियों के जिम्मेदारो का भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वहीं जिम्मेदारों की मिलीभगत व ठेकेदारी प्रथा में एक और मार्ग भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा है। नगर पालिका परिषद बांसी तेज तर्रार जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 के आदेशों का लगातार उल्लंघन करता दिखाई दे रहा है। नगरपालिका परिषद बांसी के प्रताप नगर मोहल्ले में अजय पाण्डेय के घर से ताल तक की सड़क पर कार्य हो रहा है। वहीं खडन्जा निर्माण में थर्ड क्वालिटी के ईंटों से कार्य कराया जा रहा है। जिसको देखकर मोहल्लेवासियों ने शिकायत की मांग की है। उनका कहना है कि अगर खड़न्जा बनना ही तो अच्छे व बढ़िया ईंटों का प्रयोग करना चाहिए, जिससे खड़न्जा अधिक वर्षों तक मजबूती बनी रहें।




