गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खेसरहा ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र बेलवा लगुनही पर अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर में दिनांक 17 मार्च 2026 में जिसमें (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की थीम “ग्रेजुएशन डे समारोह एवं नामांकन अभियान” रही।आंगनवाड़ी कार्यकत्री राजमाला ने सत्र का संचालन अत्यंत प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर ग्रेजुएशन डे के तहत बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही “पहचानो मुझे और मेरे बारे में बताओ” तथा “भावना पहचानो” जैसी रोचक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियाँ करवाई गईं, जिनमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत जिला समन्वयक शिव शंकर ने बताया कि बच्चों के जीवन के शुरुआती 3 से 6 वर्ष सीखने एवं समग्र विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।बैठक में ग्राम प्रधान ,गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!