मूलभूत साक्षरता एवं संख्यामकता आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्माइल फाउण्डेशन के सहयोग से आकांक्षी ब्लॉक परिवर्तन कार्यक्रम अन्तर्गत आकांक्षी विकास खण्ड खेसरहा के 10 प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाओं, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एवं स्टेट रिसोर्स पर्सन का मूलभूत साक्षरता एवं संख्यामकता पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जनपद मुख्यालय पर हुआ। प्रशिक्षण में भाषा एवं गणित के अभ्यास एवं टीएलएम प्रयोग की विधियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में एक ग्रुप बनाकर आपसी विचारों एवं तकनीकी शिक्षा को साझा करते हुए क्रियान्वयन करने की योजना बनाई गई। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत गुणवत्ता शिक्षा, निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अध्यापक/अध्यापिकाओं के साथ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एवं स्टेट रिसोर्स ग्रुप को प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला के दौरान स्माइल फाउण्डेशन सिद्धार्थनगर एवं श्रावस्ती टीम की उपस्थिति रही।




