गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : श्रद्धांजलि सभा : अन्याय व अत्याचार का विरोधी थे स्व0 राम रेखा यादव

पूर्व विधायक स्व0 राम रेखा यादव के 11वीं पुण्यतिथि पर बर्डपुर में आयोजित हुए श्रद्धांजलि सभा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव का 11वीं पुण्यतिथि बर्डपुर स्थित ओम प्रकाश यादव के आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व0 राम रेखा यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अन्तिम क्षण तक राष्ट्र हित में कार्य करते रहे। वे अन्याय व अत्याचार का पुरजोर विरोध करते रहे। उन्होंने अपने सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अन्तिम समय तक हिन्दू हितों की रक्षा व पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य करते रहे। आज उन्ही के पद चिन्हों पर उनके पुत्रगण ओम प्रकाश यादव एवं वेद प्रकाश यादव भी चलकर लोगो की मदद करने का कार्य कर रहे है। श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला मंत्री डा0 जय सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव भले ही हम लोगो के बीच में नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी हमारे बीच में जिन्दा है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव के जीवन से सम्बन्धित एक पुस्तक भी लिखने का कार्य किया जायेगा, जिससे लोग उनके जीवनी को पढ़े औऱ उनके मार्ग पर चलें। श्रद्धांजली सभा में आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव के पुत्र भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मैं अपने पिता जी के पद चिन्हों पर चलकर अजीवन पीड़ितो की मदद करता रहूंगा, इसके लिए मुझे चाहे जो कीमत चुकानी पड़े, पीछे नहीं हटूंगा। पूर्व ग्राम प्रधान दयाराम यादव ने कहा कि जिस तरह से स्वर्गीय राम रेखा यादव ने संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत कर समाज सेवा के लिए तत्पर बने रहते थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सदैव जन हित की बात कर अपनी छाप छोड़ी है। इस समाज में इससे लोगों को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अन्तिम समय तक देश व समाज के हित में कार्य करते रहे।

उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके विचारों को आगे बढ़ाकर ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजली सभा को पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र, सेवानिवृत्त शिक्षक कामता यादव, जिला पंचायत सदस्य राम निवास यादव, गौसेवा प्रमुख विनोद जायसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, भाजपा नेता अरविन्द उपाध्याय, अनिल यादव, विश्व हिन्दू महासंघ के कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मद्धेशिया आदि लोगो ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेश यादव ने करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, हर्ष यादव, हिमान्शु यादव, राम प्रसाद चौरसिया, राजेन्द्र यादव, राम सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ के ब्लाक मंत्री अनिल कुमार उमर वैश्य, नगर अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया, नगर महामन्त्री आकाश मोदनवाल, राम गोपाल गुप्ता, रवि वर्मा, अजय द्विवेदी, राम रेखा यादव, सिपाही, मोतीलाल, राजकुमार, सोनू, राधेश्याम यादव, कमलेश जायसवाल आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button