गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बर्डपुर क्षेत्र में दो माह से ट्यूबल का मोटर खराब, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है ग्रामीण

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। केन्द्र एवं प्रदेश दोनों सरकार लोगों को स्वच्छ जल के लिए पूरा जल जीवन मिशन बनाकर पानी की तरह पैसा बहा रही है, जिससे लोगो को शुद्ध जल मिल सकें। लेकिन जिले के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सरकार के मिशन को पलीता लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर- 10 के देवरा चौधरी में जल निगम के ट्यूबेल के मोटर में विगत दो महीने से खराबी है। दो महीने से दर्जनों गांव के लोग पानी के एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। जिले के कई अधिकारी सरकार के मिशन घर-घर पानी देने के मिशन को फेल करने में लगे हुए है। ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर-10 के टोला देवरा चौधरी में जल निगम द्वारा पानी की टंकी, ट्यूबेल लगवाया गया है। कुछ घरों में पानी का कनेक्शन भी हो गया है। इधर विगत दो महीने से जब से भीषण गर्मी पड़ रही है, तब से डेढ़ दर्जन से अधिक गांव के लोग जल निगम के एक-एक बूंद पानी की तरस रहे है। ग्रामवासी सतीश चौधरी का कहना है कि यहां का मोटर दो माह पूर्व से जला पड़ा है। हम लोग कई विभाग के जेई और कई लोगो से वार्ता किये, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दर्जनों टोला के लोग पानी को लेकर परेशान है। ग्रामवासी वंश गोपाल पासवान का कहना है कि सरकार कई लाख खर्च कर ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था कराई जा रही है, लेकिन जल निगम के अधिकारी कर्मचारी शासन की मंशा पर पानी फेर रहे है। लोग पानी के लिए तरस रहे है। ग्रामवासी ज्ञानदास यादव का कहना है कि आखिर दो महीने से जल निगम के जेई अधिकारी क्या कर रहे है, जो भी खराबी मोटर में है, उसको तत्काल क्यों नहीं ठीक कर रहे है। ग्रामवासी विनायक का कहना है कि पूरा गर्मी निकल गया, हम लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिला। आखिर जल निगम के कर्मी क्यों सोए हुए है। बार-बार सूचना देने के बाद भी आज तक मोटर क्यों नहीं बनवाया गया। ग्रामवासी राधेश्याम पासवान का कहना है कि जिले के अधिकारी भी मौन धारण किये हुए है। गांव के कई लोगो ने कम्प्लेन किया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जेई को सब कुछ मालूम है, लेकिन जेई चुप्पी साधे हुए है। हम ग्रामीण पानी को लेकर परेशान है, कोई देखने वाला नहीं है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष चौधरी का कहना है कि जल निगम वाले पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के एक टोले में तो कनेक्शन ही नहीं हुआ है। कई टोला में पाइप तो दौड़ा है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में सभी का कनेक्शन नहीं किया गया। देवरा में ट्यूबल का मोटर विगत दो माह से खराब पड़ा है। जेई से बार-बार फोन करने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। विभाग वाले किसी भी प्रकार का कोई मदद नहीं करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!