गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: राष्ट्र धर्म सर्वाेपरि, घरों पर तिरंगा जरूर लहराएं- वसिकुर्रहमान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोहास बाजार। सिद्धार्थनगर नौगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुश भौना के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।लोगों को बताया गया कि आजादी के 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।इस उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशभौना के प्रांगण में ग्राम विकास अधिकारी वसिकुर्रहमान ने उपस्थित लोगों को बताया कि सरकार वर्तमान समय में आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है।इस उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सबको जागरूक किया जा रहा है।मुख्य रूप से13 अगस्त से 15 अगस्त को प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने अपने घरों के ऊपर तिरंगा झंडा जरूर लहरायें।इस सम्बंध में ग्राम प्रधान चन्द्रमणि यादव ने बताया कि यह वर्ष आजादी के 75वा वर्ष पूर्ण कर रहा है।जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।सभी लोगों का कर्तव्य है कि सब लोग13 अगस्त से 15 अगस्त को मुख्यरूप से अपने अपने घरों के ऊपर तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार गुप्त, नन्दराम यादव, ज्ञानमती, महबिस, मीना देवी,लक्ष्मी देवी, बगेदन यादव, राजकुमार, स्वामीनाथ यादव, रामहित, बलिराज यादव,चंद्रशेखर जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button