कैबिनेट मंत्रियों से विधायक ने की भेंट मुलाकात

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा से शनिवार को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके आवास पर जाकर अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद जी के जन्मदिन के शुभ अवसर विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें और इसी तरह समाज एवं प्रदेश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहें। इस दौरान पूर्व सांसद ई0 परवीन निषाद और चौरीचौरा से विधायक ई0 श्रवण कुमार निषाद से भी भेंट मुलाकात हुई। इसी क्रम में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लखनऊ गौतम पल्ली आवास पर विधायक विनय वर्मा ने शिष्टाचार भेंट मुलाकात एवं कुशल क्षेम जाना। इस दौरान आत्मीय मुलाकात में कैबिनेट मंत्री जी का स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ0 अरविन्द राजभर से भी भेंट मुलाकात हुई। विधायक विनय वर्मा से मंत्री जी मुलाकात द्वारा विशेष प्रसन्नता रहीं। इस अवसर पर मेरे क्षेत्रवासी भी साथ उपस्थित रहे, जिससे यह क्षण और भी प्रेरणादायक बन गया।




