गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

राप्ती नदी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया छठ महापर्व

श्रावस्ती। छठ महापर्व के पावन अवसर पर जमुनहा विकासखंड के राप्ती नदी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों व्रती महिलाएं सिर पर डलिया लिए पारंपरिक गीत गाती हुई घाटों की ओर रवाना हुईं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जमुनहा बाजार, माधवपुर घाट और बरगदहा घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर संध्या अर्घ्य के दौरान सूर्य देव और छठ मैया की पूजा-अर्चना की। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर पति-पत्नी ने एक साथ छठ मैया की आराधना कर आशीर्वाद लिया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ पूजा का यह पर्व समाज में एकता, सादगी और अनुशासन का प्रतीक है। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना मल्हीपुर प्रभारी अंकुर वर्मा तथा जमुनहा चौकी प्रभारी योगेंद्र बाबू अपनी टीम के साथ घाटों पर लगातार गश्त करते रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।राप्ती नदी के किनारे दीपों की लौ और भक्ति संगीत के बीच जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया, तो वातावरण में अद्भुत शांति और श्रद्धा का भाव व्याप्त हो गया। छठ महापर्व का यह पवित्र आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ, जिससे श्रद्धालुओं में प्रसन्नता और संतोष का भाव देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!