भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और जिलाध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर मनोनीत सभासदो का किया स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने हाल ही में शासन द्वारा मनोनीत किए गए सभासदों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्रीय विकास और स्थानीय प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पल है।सांसद कार्यालय पर आयोजित एक सम्मान समारोह में उसका बाज़ार, कपिलवस्तु नगर पंचायत, बढ़नी नगर पंचायत, बढ़नी चाफ़ा और डुमरियागंज नगर पंचायत के नव मनोनीत सदस्यों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने मनोनीत सभासदों को मिठाई खिलाकर उनके सफ़ल कार्यकाल की मंगलकामना किया। सम्मानित होने वाले सभासद नगर पंचायत उसका बाज़ार पवन जायसवाल, दिलीप सिंह, सावित्री देवी, नगर पंचायत बढ़नी अनीता जायसवाल, नगर पंचायत कपिलवस्तु विजय कश्यप, नीतीश पांडेय, नगर पंचायत बढ़नी चाफा संतोष गुप्ता, नगर पंचायत डुमरियागंज शशि प्रकाश अग्रहरि।भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सभासदों का व्यक्तिगत रूप से अभिनंदन किया और उन्हें संगठन व शासन की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सांसद जगदंबिका पाल ने विकास और “जनसेवा का संकल्प“ सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि सभासद की भूमिका केवल नगर पंचायत की बैठको तक सीमित नहीं है।उन्होंने जोर देकर कहा मनोनीत सभासद शासन और जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।नगर के सर्वांगीण विकास,स्थानीय जन समस्याओं त्वरित समाधान और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने सभी नव नियुक्त सदस्यों से आहान किया कि वे “जनहित सर्वोपरि“ है के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए अपने उत्तरदायित्वो का निर्वाहन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि इन युवा अनुभवी और ऊर्जावान सदस्यों के जुड़ने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और ज़िले के पदाधिकारी भी मौजूद रहें जिन्होंने मनोनीत सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।नवनियुक्त सभासदों सांसद,विधायक, भाजपा के शेष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ नगर की स्वच्छता , बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के लिए समर्पित रहेंगे।



