जनसंघ पार्टी से आज तक का सफर, लोकप्रिय पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के जन्मदिन पर हृदय से विशेष आभार

पयागपुर। कल जनपद बहराइच के एक ऐसे प्रभावशाली शख्सियत का जन्मदिवस रहा, जिन्होंने कभी भी विपरीत परिस्थितियों में हार नही मानी। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, दृढ़संकल्प व संघर्षशील व्यक्तित्व की छवि झलकती है। एक सामान्य परिवार में जन्में सुभाष त्रिपाठी ने सदैव ईमानदारी व नैतिकता को प्राथमिकता दी। वे जन सेवा को अपनी ड्यूटी व विकास को अपना कर्तव्य मानते हैं। उनकी ईमानदारी, नैतिकता व बेबाक छवि उन्हें सबसे अलग करती है। राजनीतिक जीवन में विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने लोगों को अपने दृढ़ संकल्प व संघर्ष का लोहा मनवाया। उन्होंने सफलता के लिए संघर्ष के अलावा कभी अनैतिक मार्गों को नही चुना। नैतिकता के प्रति आप इतने सरल हैं कि कोई छोटा बच्चा भी आपसे अपना काम करा सकता है। उन्होंने पार्टी के संघर्ष के दिनों में भी पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की, कई बार तो उन्हें अन्य दलों से पद का प्रलोभन भी मिला। लेकिन पद और सत्ता के बजाय उन्होंने सदैव पार्टी को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा भी कि मैंने कभी भी पार्टी के बड़े नेताओं से अपने बेटे निशंक त्रिपाठी के लिए किसी पद की सिफारिश नहीं किया। जिनकी गाथा ही संघर्षों की गाथा है वह इसीलिए सबके लोकप्रिय है। जनता के लिए उनकी सर्वसुलभता जग जाहिर है। उनकी मोबाइल आज भी जनता के लिए 24 घण्टे खुली रहती है। कोई भी व्यक्ति उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। और अगर किसी कारण से फोन नही उठा तो विधायक जी का कॉल बैक पक्का है। कई बार पार्टी के जिलाध्यक्ष, एक बार एमएलसी, एक बार क्षेत्रीय अध्यक्ष, कई जनपदों के प्रभारी व कई बार विधायक बनने का गौरव उनकी राजनीतिक झोली में सुशोभित है।
‘चमकती रही ये सफलता की इमारत, आप सबके काम आते रहें। जलाएं हैं जो दीप विकास के आपने, क्षेत्र में सदैव जगमगाते रहें।’




