लव जिहाद में फसाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर, जनपद में धर्मानंतरण के बाद लव जिहाद का मामला सामने है, बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत मुस्लिम संप्रदाय के एक व्यक्ति द्वारा हिन्दू संप्रदाय के लड़कियों को टार्गेट बनाकर उनसे दोस्ती व प्रेम प्रसंग का नाटक कर पैसों का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य कृत्य करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला, थाना गौरा चौराहा पुलिस को एक लिखित शिकायती सूचना मिला कि विपक्षी आसिफ पुत्र शमीम नि0 ग्राम महुवा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा मेरी 20 वर्षीय पुत्री व मेरे साढू की 23 वर्षीय लड़की को धन का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म किया है और जब हम इसकी शिकायत उससे किये तो विपक्षी द्वारा जानमाल की धमकी दी गयी । शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वांछित अभियुक्त आसिफ पुत्र शमीम की तलाश में सूचना मिला कि अभियुक्त ग्राम महुआ के बाहर नहर पुलिया के पास खड़ा है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आसिफ को ग्राम महुआ नहर पुलिया के पास से ही गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। अभियुक्त आसिफ से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी व उसके द्वारा प्रयोग में लाये जा रहे मोबाइल का पुलिस टीम द्वारा अवलोकन किया गया तो घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य मिले और अभियुक्त ने बताया कि हमारे पास एक ट्रैक्टर ट्राली, रोटावेटर व कृषि कार्य से संबंधित कई उपकरण है गांव के व आस पास के गांव में ट्रैकटर संबंधित कोई काम पड़ता है तो लोग मुझे फोन करके बुला लेते हैं मेरे खिलाफ मुकदमा लिखाने वाले के यहां भी मोबाइल से खेत जोतने व अन्य ट्रैक्टर संबंधित काम के लिए बुलाते थे उसी मोबाइल पर मैं किसी न किसी बहाने बात करता था और जब फोन लड़की उठाती थी तो उससे अच्छी अच्छी बातें व गिफ्ट देने की बात करता था और उनसे झूठे प्रेम करने का नाटक करके उनकी लड़की व उनके रिश्तेदार की लड़की से मैने दोस्ती कर लिया और दोनो लड़कियों को यही बताता था कि सिर्फ तुम्ही से मैं प्रेम करता हूँ और दोनो को पैसे व गिफ्ट देने का लालच देकर अलग अलग अकेले में मिलता था ।




