गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्वयंसेवकों ने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की किया सफाई

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार का आरम्भ स्वच्छता अभियान से हुआ, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और गोंद लिए गये शिवनगर वार्ड नं0-09 एवं गांधी नगर वार्ड नं0- 10 की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। बौद्धिक सत्र में पर्यावरण संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें विशेषज्ञ मेजर मुकेश कुमार, डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 प्रवीण कुमार ने उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस दिन की गतिविधियों ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि सामुदायिक भावना को भी मजबूत किया। शाम के सत्र में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें देशभक्ति गीत, कविता स्वयं सेवकों द्वारा सुनाया गया एवं उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत ष्उठे समाज के लिए उठे उठे…..ष् एवं राष्ट्रगान स्वयंसेवकों के द्वारा समूह में गायन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका समीक्षा सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, डॉ0 अजय कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ए0के0 सिंह, डॉ0 राम किशोर सिंह, राजीव वर्मा, सुशील कुमार, शालिनी सिंह, शिवांगी, शुभलक्ष्मी, राजकमल रजत, संजय आदि लोगों के साथ मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!