स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली स्थित में स्वस्थ नारी शशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य शीविर का आयोजन किया गया । इस स्वास्थ्य शीविर में आमजन को जनपद से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एवं आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के साथ साथ अभियान के परिप्रेक्ष्य में अधिकतम महिलाओं व गर्भवती महिलाओं के एक्सरे,खून जाँच और प्रसव पूर्व सेवाएं प्रदान की गईं ।स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री व विधायक बासी जय प्रताप सिंह द्वारा किया गया, विधायक के साथ साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ राजीव रंजन द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कराया स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को पौष्टिक आहार दिया गया । विधायक द्वारा 12महिलाओं को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, 10 टीबी के रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई,5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म के साथ दो बच्चों का अन्नप्राशन के साथ 10 गर्भवती धात्री को साहिजन का पौधा भेंट किया गया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह द्वारा आमजन से अपील की गयी कि सभी आमजन स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ जरूर लें। कार्यक्रम में मिठवल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर दशरथ चौधरी,विधायक प्रतिनिधि जोगी बाबा,सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र त्रिपाठी, विश्वनाथ पांडे,निखिल प्रताप सिंह, शुभम पाठक,आकाश पाठक संतोष पाठक, बाल विकास पुष्टाहार विभाग से नीलम वर्मा सीडीपीओ,सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका सहित स्वास्थ्य विभाग के कुशल टंडल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा राधेश्याम चक्रवर्ती डॉ महफूज आलम डॉक्टर नीलिमा सिंह डॉक्टर प्रियांशु पांडे सहित प्रधानमंत्री जन ओषधि कैंप के माध्यम से जनता को सस्ती दवाओं का लाभ मिल सका।




