कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में आयोजित हुई 25वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में बुधवार को 25वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रसार के प्रतिनिधि इंजीनियर अशोक पांडेय मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि उप निदेशक कृषि राजेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी रवि शंकर पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, उद्यान विभाग से मारुति नंदन तथा बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक रवि रोशन श्रीवास्तव ने भी सहभागिता की। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2024 में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने फसल सुरक्षा, डॉ. एस. एन. सिंह ने कृषि प्रसार, डॉ. सर्वजीत ने बीज उत्पादन, डॉ. प्रवेश कुमार ने मृदा, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने उद्यान, डॉ. मार्कंडेय सिंह ने कृषि प्रक्षेत्र तथा श्रीमती नीलम सिंह ने गृह अनुभाग से संबंधित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों मुकेश मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, संजय मिश्रा, जनक चौधरी, दीना नाथ, अर्चना शुक्ला, सिपिल सार्जन, अर्जुन समेत कई कृषकों ने भाग लिया। बैठक में वैज्ञानिकों और कृषकों के बीच विभिन्न कृषि तकनीकों एवं समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।




