बाइक सवार युवकों की छुट्टा घूम रहे जानवर से हुई टक्कर, दोनों युवकों की मौत

पयागपुर। सड़क पर छुट्टा घूम रहे जानवर से बाइक सवार युवक की हुई टक्कर, दोनों युवकों को आईं गम्भीर चोटें। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की हुई मौत। प्राप्त विवरण अनुसार दोनों बाइक सवार युवक श्रावस्ती के गिलौला में मांगलिक कार्यक्रम में गए थे । घर वापस आते समय सड़क पर खुलेआम घूम रहे जानवर से बाइक सवार युवकों की टक्कर हो गई। यह हादसा श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के दंदौली गांव में हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ब्भ्ब् से बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु रेफर किया गया था। बहराइच मेडिकल कॉलेज में दोनों युवकों का इलाज रहा था , जहां पर इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पयागपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे , मृतक युवकों में 19 वर्षीय राजेश व 35 वर्षीय सुशील थे,पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


