सशस्त्र पुलिस बल नेपाल ने लोगों से किया अनुरोध

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पड़ोसी देश नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल नेपाल किसी भी कठिन परिस्थिति में नेपाल में शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा लोगों के जीवन, सम्पत्ति एवं स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए कार्यरत रहा है। वर्तमान जनरेशन-जेड आन्दोलन में सशस्त्र पुलिस बल नेपाल पूर्ण संयम के साथ कार्य कर रहा है, ताकि जन-धन की हानि न्यूनतम हो। हम सभी पक्षों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे वर्तमान स्थिति को और जटिल न बनाये और संयम के साथ सामाजिक सद्भाव बनाये रखें। विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए सशस्त्र पुलिस बल नेपाल दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करता है। वह शोक सन्तृप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल जो नागरिकों के जीवन, सम्पत्ति और स्वतन्त्रता के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित है, सभी पक्षों से अनुरोध करता है कि वे इस विकट परिस्थिति में राष्ट्रीय सम्पत्ति को और अधिक नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए सजग, सतर्क और संयमित रहें। यह भी अनुरोध करता है कि सशस्त्र पुलिस बल नेपाल इस संवेदनशील स्थिति में भौतिक और राष्ट्रीय सम्पत्ति को होने वाले नुकसान को नियन्त्रित करने, न्यूनतम करने और बचाने के लिए जनरेशन-जेड सहित सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।




