भाजपा ने बिहार चुनाव में प्रचण्ड जीत का मनाया जश्न

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल के नेतृत्व में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचण्ड जीत का जश्न मनाया गया। वहीं श्याम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भाजपाई जुटे थे। श्भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबादश्, श्भारत माता की जयश्, श्मोदी-नीतीश जिन्दाबादश्, श्योगी आदित्यनाथ – मोदी जी जिन्दाबादश्, श्मोदी – जगदम्बिका पाल जिन्दाबादश् जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का उत्साह ऐसा था मानो दीपावली का पर्व समय से पहले ही आ गया हो। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह जीत दर्शाती है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, बल्कि विकास के कार्यों में विश्वास करती है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में एक सकारात्मक सन्देश दे रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां जनता के दिलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने इस विजय को केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि नये भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत कदम बताया। मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नीतीश सरकार में विश्वास जताकर मतदान किया, जिसके परिणाम स्वरूप यह प्रचण्ड जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूती से लागू कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री शर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस जीत को ऊर्जा के रूप में लेकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।




