जिलाधिकारी ने आपदा मित्र सुनील कुमार यादव को किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने सभा कक्ष में आपदा सलाहकार पुष्पांजलि सिंह एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी तथा केपी कम्पनी कमाण्डर होमगार्ड, सिद्धार्थ गौतम बृद्धा आश्रम प्रबन्धक व आपदा मित्र गणेश प्रसाद की उपस्थिति में आपदा मित्र सुनील कुमार को सम्मानित किया। आपको बता दें कि विगत शनिवार को एक व्यक्ति राप्ती नदी में जिन्दगी और मौत से जूझ रहा था, जिसे बचाने के लिए आपदा मित्र सुनील कुमार ने अपने जान की परवाह ना करते हुए राप्ती नदी में कूद कर उसकी जान बचाया था। प्रिन्ट मीडिया और सोशल मीडिया से जिलाधिकारी को जानकारी होने पर जिला मुख्यालय बुलाकर आपदा मित्र सुनील यादव को सम्मानित किया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र गौरा घाट पर सुनील कुमार यादव अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। नदी के किनारे उन्हें कुछ लोगों की आवाज़ीट सुनकर अपना लाइफ जैकेट लेकर गौरा घाट राप्ती नदी की तरफ दौड़े। जहां दो-तीन प्रयास के बाद व्यक्ति को बचाने के लिए 20 से 25 फीट ऊंचे पुल से कूदकर उसकी जान बचाया था, जिसकी पहचान बहादुरपुर गांव विनोद मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्या को सकुशल बचाया था। सुनील कुमार जो आपदा मित्र हैं ने अपना कर्तव्य निभाते हुए एक जिन्दगी को सकुशल बचा लिया। क्षेत्र के हजारों लोगों की संख्या में बधाई दिये। जिसमें राम जियावन अमित यादव, वीरेन्द्र वर्मा, श्याम बिहारी, दीप चौधरी, बाबूलाल, रामजन्म मौर्या, पीड़ित परिवार के लोग व गांववासी मनोज यादव, विजय नारायण चौधरी, सरबजीत यादव, राहुल यादव, रमाकान्त यादव, कन्हैया, प्रदीप यादव, हृदय राम, वीरेन्द्र पाण्डेय सतीश चौधरी के अलावा जिले के श्यामदेव यादव, राम नवल यादव, दया शंकर, मुकेश, अजीजुद्दीन, महेन्द्र मिश्रा, हरिओम दूबे सहित बड़ी संख्या में जिले के व प्रदेश के आपदा मित्र भी इस सराहनीय कार्य की सराहना किये।



