सार्क प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित होने वरिष्ठ पत्रकार पी एन पांडेय
पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में आयोजित होगा सम्मान समारोह

संत कबीर नगर। पड़ोसी देश नेपाल की सरजमी पर चमकेगा संत कबीर नगर का सितारा,पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में आगामी 24 अगस्त को आयोजित सार्क प्राइड अवॉर्ड 2025 में संत कबीर नगर जिले के वरिष्ठ पत्रकार व प्रबन्ध संपादक पी एन पांडेय को नॉमिनेट किया गया।पी एन पांडेय के नॉमिनेट होने पर जनपद के पत्रकार साथियों में हर्ष का माहौल। वरिष्ठ पत्रकार व प्रबन्ध संपादक पी एन पांडेय वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार विजन,अतुल्य भारत चेतना व बहुजन प्रेरणा,पूर्वांचल न्यूज 24 डिजिटल, मानवाधिकार जनमंच खबर समेत लगभग आठ समाचार पत्रों के प्रबन्ध संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। पी एन पांडेय जनसरोकारों, सामाजिक कार्यों व राष्ट्रीय पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए विख्यात हैं।यह सम्मान उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा हैं।शार्क प्राइड अवॉर्ड का आयोजन धरा धाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन व एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्यातिथि नेपाल सरकार के कैबिनेट मंत्री/सांस्कृतिक विकास होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के प्रख्यात धर्म गुरु लामाध्यक्ष रिम्पोंछे उपस्थिति समारोह को विशेष गरिमा प्रदान करेंगी।इस आयोजन में भारत सहित कई देशों के प्रतिनिधि,साहित्यकार,संस्कृति सेवी,आध्यात्मिक नेता एवं शांति संदेशवाहक भाग लेंगे।शार्क प्राइड अवॉर्ड 2025 के प्रमुख आयोजक मानद कुलपति धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख संत शिरोमणि डॉ.सौरभ पाण्डेय महाराज के मार्गदर्शन में कार्यक्रम वैश्विक संस्कृति, सहिष्णुता और संवाद को सशक्त मंच प्रदान करेगा।इसके पूर्व में भी वरिष्ठ पत्रकार/प्रबंध संपादक पी एन पांडेय पड़ोसी देश नेपाल की सरजमी पर अंतर्राष्ट्रीय शार्क गौरव सम्मान को प्राप्त कर चुके हैं।देश की सरजमी पर बिहार देश की राजधानी दिल्ली व उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में पिता पुत्र की जोड़ी को सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हो चुका हैं। पी एन पांडेय ने कहा कि हमारे अग्रज गुरु संत शिरोमणि मानद कुलपति धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख अग्रज डॉ सौरभ पाण्डेय का विशेष आभार प्रकट करता हूं साथ ही साथ अपने समस्त सम्मानित शुभचिंतकों को भी आभार व्यक्त करता हूं जिनके वजह से नित नए जगहों पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हो रहा हैं। प्रबन्ध संपादक पी एन पांडेय को प्रमुख रूप से विधायक अनिल त्रिपाठी,अखिल भारतीय पत्रकार महासभा जिलाध्यक्ष मिथिलेश धुरिया, राम बेलास प्रजापति,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी,शैलेश सिंह राजन,धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,आलोक बर्नवाल,सुनील अग्रहरि, प्रदीप वर्मा,शैलेन्द्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राहुल यादव, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, रियाज अहमद, सपा नेत्री प्रिया पाठक,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी,सूरज त्रिपाठी,चंदन बर्नवाल,कमलेश यादव समेत विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक लोगों ने बधाई व शुभकामनाए दी।




