गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, लेखपाल के खिलाफ डीएम से शिकायत

दैनिक बुद्ध का सदंेश
पथरा बाजार, सिद्धार्थनगर। तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम मिरवापूर निवासी शैलेष प्रताप सिंह द्वारा हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया है। शिकायत में लेखपाल पर नामांतरण की प्रक्रिया के लिए प्रति नाम एक हजार रुपये की अवैध मांग करने का आरोप लगाया गया है। जिलाधिकारी को दिए हुए शिकायती पत्र में शैलेष प्रताप सिंह के अनुसार उनके पिता रणवीर प्रताप सिंह का निधन 2 जनवरी 2026 को हो चुका है। मृतक के वैध वारिसों में शैलेष प्रताप सिंह सहित सुमित्रा सिंह, राकेश प्रताप सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह ही हैं। वारिसान का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन भी किया गया है।शिकायत में बताया गया है कि 30 जनवरी 2026 को उनके द्वारा तहसील डुमरियागंज में हल्का लेखपाल से मिले, जहां गवाहों की उपस्थिति में लेखपाल ने कथित रूप से कहा कि प्रत्येक वारिस के नाम दर्ज कराने के लिए एक हजार रुपये देने होंगे। आरोप है कि यदि धनराशि नहीं दी गई तो नामांतरण की प्रक्रिया में जानबूझकर विलम्ब किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लेखपाल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!