एम्स कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। बलरामपुर एम्स कॉन्वेंट स्कूल ( अंग्रेजी माध्यम ) भगवतीगंज बलरामपुर में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ईव वर्तमान विधायक सदर बलरामपुर श्री पल्टू राम ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओ.पी.मिश्रा पूर्व प्राचार्य तथा डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी प्राचार्य मां गायत्री महाविद्यालय रहे। विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश्वर तिवारी तथा अध्यक्ष राम कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के एम.डी. डॉ. रमेश शुक्ला ने आये हुए अतिथियों का बैच लगाकर सम्मान किया तथा आभार व्यक्त किया। प्रबंधक श्रवण कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र शुक्ला, उप प्रधानाचार्य वी. पी.वर्मा , सहायक अध्यापक सार्थक शुक्ल, विशाखा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, श्रेया,रचना शुक्ला, सविता सिंह, प्रगति पाल आदि शिक्षक) शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जे एस पी मिश्र, जिलाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, जिला संरक्षक श अविनाश पाण्डे तथा भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।




