धूम धाम से मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती

बलरामपुर। पचपेड़वा थारू विकास केंद्र, दीन दयाल शोध संस्थान इमलिया कोडर पर ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को महाराणा प्रताप की जयंती धूम धाम से मनाया गया,मुख्य अतिथि अयोध्या धाम, हनुमंत सदन के महंत मिथलेश नंदिनी शरण दास और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया, उसके बाद 32 करोड़ से निर्मित थारू जनजाति संग्रहालय का भ्रमण कर उनके रहन सहन,खान पान, पहनावा और संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मुख्य अतिथि मिथलेश नंदिनी शरण दास ने महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के स्वाभिमान व उसकी अस्मिता के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मां पाटेश्वरि विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.रवि शंकर सिंह, प्रभारी थारू विकास केंद्र दीन दयाल शोध संस्थान के रामकृष्ण तिवारी ,प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ला,राम सुंदर ,मनोहर लाल थारू,मंगल प्रसाद थारू,कालूराम सहित कई लोग मौजूद रहे।




