गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : दो सगी बहनों की डूबने से हुई मौत मचा कोहराम

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाज़ार/सिद्धार्थनगर। बाढ़ आपदा ने रीवा नानकार लछनपुर गांव में बाढ़ की पानी में डूबने से दो सगी बहनों मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उसका बाज़ार थाना क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार लछनपुर निवासी रागिनी (18) वर्ष और शशिकला (20) वर्ष दोपहर को घर से शौच के लिए घर से निकलीं थीं।

शौच के लिए गांव के पास नदी के बांध पर पहुंच गई यह किसी को नहीं पता चल पाया। नदी में शौच के समय पैर फिसलने से दोनों की डूबने से मौत हो गई। उसका बाज़ार थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं।दो सगी बहनों की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से मौत पर पूरा गांव शोक में डूब गया जैसे ही लोगों को बच्चियों के नदी में डूबने की घटना की जानकारी मिली बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सदर सीओ अखिलेश वर्मा, नौगढ़ तहसीलदार ऋषि रमन, उसका बाज़ार थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस बल सहित मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!