अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर किया गया जयहिंद का उद्घोष

विशेश्वरगंज। ब्लाक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज के तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर ग्राम पंचायत शेखापुर मे आओ अपनी धरोहर बचाएं पर आधारित संकल्प कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव नन्दन गिरि की अध्यक्षता में तथा रघुपति सिंह मण्डल कांग्रेस कमेटी के मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के संयोजकत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों महान विभूतियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से शैल्यूट देकर जयहिंद का उद्घोष किया गया। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा चन्द्रशेखर आजाद गरम दल के नेता थे, आजादी के आन्दोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा दोनों ही महान विभूतियों से राष्ट्रीय एवं सामाजिक सोंच का विकास होता है तथा हमें उनसे अटूट देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि खाद, उर्वरक तथा अन्य जनोपयोगी वस्तुओं की हो रही अन्तर्राष्ट्रीय कालाबाजारी तथा देश की सीमा पर अवैध अतिक्रमण को लेकर 9 अगस्त को भारत नैपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सत्याग्रह करके महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन भेजा जावेगा जिसमें आप सभी की भागीदारी नितांत आवश्यक है। ब्लाक अध्यक्ष शिवनन्दन गिरि ने कहा कि वे सभी न्याय पंचायत एवं मण्डल कांग्रेस कमेटी का गठन करके ग्राम और बूथ स्तर पर संगठन सृजन को ले जाएंगे और आगामी 20 अगस्त को राजीव गांधी जी के जयंती को संगठन दिवस के रूप में मनाएंगे व मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह लखनगोंडा से गंगवल तक पदयात्रा निकालकर संगठन सृजन अभियान का जनजागरण करने का ऐलान किया। इस दौरान नसीम इदरीसी सोनू गिरि स्वदेश कुमार सिंह एडवोकेट, नरेंद्र शास्त्री श्याम पाठक उमेश तिवारी संजय सिंह आदि ने अपने संबोधन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चन्द्रशेखर आजाद के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।



