गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पुलिस अधीक्षक ने किया नगर क्षेत्र में रूट मार्च/पैदल गश्त

बहराइच। आज जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने व शरदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा व पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत करने हेतु पुलिस अधीक्षक बहराइच, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर फोर्स के साथ घण्टाघर के आस-पास के क्षेत्रों व मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!