गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

परवल की सब्जी के फसल में किया गया डेमो

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र उसका बाजार के बंजरहा गांव में परवल की सब्जी में गुरुवार को इफको एमसी के द्वारा डेमो कराया गया। इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने हुमेत्सु का प्रयोग सब्जी के फसल में छिड़काव कराकर इफको एमसी के बारें में जागरूक करते हुए कहा कि हुमेत्सु का छिड़काव सभी फसलों में करना चाहिए। इससे पौधों का विकास होने के साथ-साथ जड़ भी मजबूत बनाता है। सब्जी में अगर फूल गिर रहे है, तो उसे रोकने का काम करता है। वहीं फसल में अच्छी उपज देखने को मिलती है। किसान बाबू लाल, किसान मुस्तफा एवं सुरेन्द्र के खेतों में डेमो कराकर जानकारी दी गई। इस दौरान एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप के प्रोपराइटर अनन्त कुमार मिश्र भी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!