उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
दबंगों द्वारा व्यक्ति पर लाठी व डण्डे से मारने पीटने का विडियो हुआ वायरल

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र कठेला समयमाता के झकहिया में दबंगों द्वारा व्यक्ति पर लाठी व डण्डे से मारने पीटने का विडियो वायरल हुआ है। आपको बता दें कि वायरल विडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वहीं वायरल वीडियो में कार से आये पांच छह की संख्या मे दबंगों ने मोबाइल टावर पर काम कर रहे व्यक्ति पर ताबड़-तोड़ लाठियां बरसाई और कर्मी व्यक्ति को मार-पीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति त्रिभुवन नरायन यादव मोबाइल टावर में टेक्निशियन पद पर कार्यरत है। जिसको लेकर सीसीटीवी कैमरे में कैद मारपीट की घटना का विडियो कैद हुआ था, जिसको लेकर किसी ने मार-पीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।



