
बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को डा. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ आनंद कुमार चौरसिया,डा.शैलेन्द्र श्रीवास्तव,डा. पवन वर्मा,डा. संदीप वर्मा,डा. मनीष शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर संजय गौतम, जेपी शुक्ला, महेंद्र शुक्ला समेत छात्र-छात्राओं ने अर्जुन, जामुन,नीम,करंज आदि पौधे लगाएं। मरौचा- बौंडी मार्ग के अलादादपुर स्थित स्पार्क ग्रुप आफ कालेज में धूमधाम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।



