गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बोर्ड परीक्षा देने निकले दो छात्र हुए दुर्घटना के शिकार, गांव में छायी शोक की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। बोर्ड परीक्षा देने के लिए आज सुबह लगभग 7 बजे दो होनहार छात्र अपने घर से निकले थे और उन्हें सिटी मोंटेसरी स्कूल में परीक्षा देना था। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। भीषण सड़क दुर्घटना बहराइच के प्रसिद्ध झिंगहा घाट के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार रोडवेज डिपो बस ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार दो छात्र मस्त राम यादव और रोहित यादव निवासी राजापुर माफी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही राम गांव हाईवे चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी ने बस को कब्जे में लेकर दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।
गांव में छाया शोक
हादसे की खबर जैसे ही राजापुर माफी गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परीक्षा देने निकले बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मन बहुत ही व्यथित है। आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का कहर? क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!