गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : भाजपा ने किया डुमरियागंज मण्डल कार्यशाला का आयोजन

बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण अंग है- राम कुमार कुंवर


दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। मंगलवार को दोपहर में बजरंगी चौक हनुमान मंदिर प्रांगण में डुमरियागंज मण्डल की बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व देवतुल्य कार्यकर्तागण सम्मलित हुए, कार्यक्रम का आरम्भ पं. दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम कुमार कुंवर व विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

राम कुमार कुंवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसके लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला की प्रस्तावना रखी। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति व्हाट्सएप ग्रुप बनाना, सरल ऐप डाउनलोड, करना मन की बात से लोगों को जोड़ने के बारे में जानकारी दी। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया, और बताया कि जिन बूथों पर भाजपा को अब तक सफलता नहीं मिली है उन मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा जाकर समीक्षा करना व कारणों का पता करके उस बूथ को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में जमीन स्तर पर कार्य करती है। जिनका आधार पार्टी का कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं ने अपने लगन सेवाभाव और राष्ट्रवाद की भावना से क्षेत्र में जनता के साथ जमीनी स्तर पर जुड़कर कार्य करते हुए पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल का गौरव दिलाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेन्द्र त्रिपाठी उर्फ दीपू व संचालन रमेश सोनी ने किया। इस अवसर पर नीरा दुबे, बीना अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, राजीव अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, मनीष मिश्रा, अजय पाण्डेय, चन्द्रभान अग्रहरि, अजय अग्रहरि, सतीश श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंगी चौक श्याम सुन्दर अग्रहरि, दिलीप उर्फ छोटू पाण्डेय, रोहित सोनी, दया शंकर गौतम, सियाराम चौधरी, शिवकुमार गौतम, ओम प्रकाश चौधरी, बच्चाराम पासवान, कुलदीप, कन्हैया, राजकुमार, विकास सोनी आदि सहित सभी सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button