गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सम्पन्न हुआ 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में स्पोर्ट स्टेडियम बलरामपुर में हर्षाेल्लास के साथ योग शिविर का हुआ आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग अनिल कुमार सागर उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता,एडीएम प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित कर धनवंतरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग अनिल कुमार सागर ने अपने सम्बोधन में योग करना अति आवश्यक बताया जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग से मन मस्तिष्क में एकाग्रता आती है जिससे शरीर के विकास के साथ साथ स्वस्थ रहते हैं कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ आर एन सिंह चेयरमैन शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षण संस्थान बलरामपुर ने किया कार्यक्रम का संयोजक डॉ दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बलरामपुर द्वारा किया गया जो बहुत ही सराहनीय रहा कार्यक्रम के समापन पर रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी प्रसिद्ध गौ सेवक बलरामपुर ने मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता,डॉ दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बलरामपुर,संचालन कर रहे डॉ आर एन सिंह आदि लोगो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम मे जनपद बलरामपुर के समस्त अधिकारी मौजूद रहे उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार एवं योग प्रशिक्षक रेखा मिश्रा,हंसराज वर्मा प्रशिक्षक द्वारा समस्त जन समूह को योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया योग के माध्यम से बताया गया कि योग के साथ-साथ बेहतर खान-पान का असर हमारी विचारधारा पर पड़ता है डॉक्टर दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बलरामपुर ने छोटे-छोटे टिप्स के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए योग और आयुर्वेद की पद्धतियों पर प्रकाश डाला व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व योग के कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया कार्यक्रम में,बलरामपुर सीएमओ मुकेश रस्तोगी,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी प्रमोद चौधरी,डी एस टी ओ,लाल चंन्द मौर्या अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलरामपुर रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी,सर्वेश सिंह,डॉक्टर देवेश चंद्र श्रीवास्तव कृष्ण कुमार गिहार,राजेश सिंह, दुर्गेश कुमार चौधरी जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष,झूमा सिंह,गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,पूनम चौधरी,अर्चना सिंह,प्रतिभा श्रीवास्तव,आदि कई हजारों की संख्या में लोग योग के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!