गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया विरोध प्रदर्शन

उसका बाजार। कस्बा में स्थित ब्लॉक कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्रामरोजगार वेलफेयर एसोसिएशन ने सात माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया है। रोजगार सेवकों ने अविलंब सम्पूर्ण मानदेय का भुगतान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामरोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता ने कहा की लगातार सात माह से मानदेय भुगतान न होने से रोजगार सेवकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है साथ ही पिछले चार माह से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भी भुगतान नहीं हो रहा है। इससे गावो में विकास कार्य के लिए मजदूर नही मिल पा रहे है। जो जाब कार्ड धारक मजदूर मनरेगा के तहत गावो में कार्य लिए है वो लोग रोजगार सेवकों के पास बार बार मजदूरी के लिए आते है। वही ब्लॉक के जिम्मेदारों द्वारा विकास कार्य करने का जोर दिया जा रहा है। मजदूरी न मिलने से जाब कार्ड धारक काम पर नही आ रहे है। उन्होंने कहा की यह समस्या ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में है। इसे दूर करने के लिए संगठन के माध्यम से जिम्मेदारों को बार बार अवगत कराने पर भी मानदेय और मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नही हो पर रहा है । जिससे ग्राम रोजगार सेवक और मनरेगा जाब कार्ड धारक मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। यदि जल्द मानदेय का भुगतान नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अंजना तिवारी,अजीत कुमार ,सोनू कुमार, राजेश कुमार,प्रियंका उपाध्याय,श्यामू प्रसाद, मनोरमा पाठक,जितेंद्र कुमार, प्राची शुक्ला ,शैलेंद्र, तसनीम,विजय कुमार,राम सुभग,मदन कुमार,राधे श्याम आदि रहे। इस संबंध में बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा की बजट के अभाव में मानदेय बाधित रहा। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!