भैंस चराने गया चरवाह नाले में डूबा तलाश जारी

बलरामपुर। स्थानीय थाना गौरा चौराहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरनहवा निवासी फागू पुत्र रमबली आयु करीब 59 वर्ष 4 अगस्त बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7ः30 बजे अपने घर से भैंस चराने के लिए जा रहे थे भैंस नाले के उस पार चली गई जिसे वापस लाने के लिए फागू बूढ़ी राप्ति नाले में तैर कर पार कर रहे थे तभी अचानक गहरे पानी में बहाव होने के चलते चले गए जहां लापता हो गए आसपास के चरवाहों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो नाले के किनारे चप्पल पड़ा हुआ था और सर पर बंधा हुआ पगड़ी गहरे पानी में तैर रहा था आसपास के लोगों ने हल्ला गुहार किया व ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके लापता युवक को कई बार डुबकी लगाकर तलाश किया लेकिन लापता व्यक्ति की कोई सुराग नहीं मिल सकी उक्त घटना की सूचना थाना गौरा चौराहा को दी गई त्वरित कार्यवाही करते हुए पीएससी के जवान आए और रेस्क्यू टीम ने लपता व्यक्ति की तलाश की परन्तु कोई सुराग नहीं चल सका अंततः पीएसी के जवान वापस चले गए ग्रामीण पवन कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि पीएसी के जवान यह कह कर चले गए की पानी की गहराई ज्यादा है निचले स्तर तक हिलोरा नहीं ले पा रही है यदि डूबा हुआ व्यक्ति पानी में दबा है तो 24 घंटे में ऊपर आ जाएगा और पुनः आकर के कल हम लोग डूबे व्यक्ति की तलाश करेंगे वहीं थाना अध्यक्ष गौरा चौराहा अनिल सिंह ने बताया कि डूबे हुए व्यक्ति की सूचना मिली है तलाश जारी है अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।



