उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अभिषेक पाल ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के पावन शुभ अवसर पर आज तेतरी हनुमान मंदिर पर डुमरियागंज के सांसद के बेटे भाजपा नेता अभिषेक पाल जी के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अभिषेक पाल की पत्नी स्वाति पाल ने कहा भगवान का प्रसाद खिलाकर लोगों के बीच में जाकर भगवान का स्मरण करने में अच्छा लगता है। इस मौके पर भंडारे में उपस्थित हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। रिंकू पाल, अखंड पाल, अमरेंद्र पाल, अनूप सिंह बागी, ऋषि, मुरारी सिंह, प्रिंस शर्मा, राजू पाल, एसपी अग्रवाल, विनोद कुमार सिंह, फतेह बहादुर सिंह, विजय सिंह, विजय कश्यप, अजय कश्यप, मेजर सिंह, अभिषेक सिंह, राजन सिंह, हेमंत जायसवाल, गुड्डू साइकिल वाले, गुड्डू सिंह, अमित उपाध्याय, किशन राय, शैलेंद्र वर्मा आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



