शिक्षक समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

सिद्धार्थनगर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्ष,मंत्री व कोषाध्यक्ष की संयुक्त बैठक में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई और निदान की रणनीति तैयार की गई। जिला मुख्यालय पर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा क़ि बीटीसी 2001 व विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच सहित अन्य शिक्षकों से संबंधित प्रदेश स्तर पर लंबित पुरानी पेंशन पत्रावली के निस्तारण के लिए प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार कर ली गई है़। पदाधिकारियों ने चयन वेतनमान व जीपीएफ लोन के लिए आनलाइन आवेदन न पाने की समस्या से अवगत कराया तो जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है़। आनलाइन आवेदन में समस्या आने पर ईएमआईएस अमित पांडेय से संपर्क कर निस्तारित कराना है़। कहा कि जिन भी शिक्षकों का एरियर बकाया है़ वे लोग ऑनलाइन आवेदित करें। 31मार्च के अंदर सभी का एरियर भुगतान कराया जाएगा। जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी के लोग सदस्यता शुल्क का जिला व प्रदेश का अंशदान 31 मार्च तक अवश्य जमा कर दें। बैठक में रामप्रकाश मिश्र, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर,रामप्रताप शर्मा,सुशील सिंह,अरुण सिंह, लालजी यादव, करुणेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।




