गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

बोर्ड की बैठक में हंगामा शहर में पत्नी को हटाने की मांग पर अध्यक्ष बोर्ड की बैठक से हुई बाहर

संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक में हंगामा हो गया। इस अवसर पर अधिकांश सभासदों ने एक सुर से अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद का विरोध प्रदर्शन किया और बैठक में विरोध प्रदर्शन होने के कारण नगर अध्यक्षा लक्ष्मी निषाद को लेकर उनके पति व अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद बैठक के बीच मे चले गए। जिससे नाराज सभासदों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में बताते चले कि मंगलवार को मेंहदावल नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी। तय समय पर आहूत इस बैठक के दौरान नियम के अनुसार केवल अध्यक्षा लक्ष्मी निषाद का होना चाहिये लेकिन अनधिकृत रूप से बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा था। जिससे नाराज होकर अधिकांश सभासदों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि के उपस्थिति का विरोध किया। जिस पर अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा अध्यक्षा लक्ष्मी निषाद को बीच बैठक में लेकर चले गए। आक्रोशित सभासदों ने नगर पंचायत के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और अनेको सभासद इस मामले को लेकर जनपद के अधिकारियों के पास गए और सभासदों ने इस बाबत एक शिकायत पत्र डीएम को देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सभासद सोमनाथ प्रजापति, सभासद आशीष सिंह, समीर, हरिकेश, सलमा खातून, हरिकेश, उत्तरा निषाद, संदीप त्रिपाठी, विश्वराज सिंह, अब्दुल मन्नान, शहाबुद्दीन, मनजीत मौर्य आदि सभासद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!