गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर

बस्ती। शनिवार को भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने महासभा के मजबूती पर जोर देते हुये बताया कि आगामी 31 मार्च को नये कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश में होना है, इस दिशा में सदस्यता अभियान की समीक्षा कर ली जाय। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव आर.के. सिंह पटेल, मस्तराम वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, के.सी. पटेल ने कहा कि भारतीय कुर्मी महासभा ने समय-समय पर उत्पीड़न, संकट आदि को लेकर प्रदेश व्यापी आवाहनों में हिस्सा लिया और उसके बेहतर परिणाम सामने आये। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। मुख्य रूप से घनश्याम चौधरी, प्रमोद चौधरी, मायाराम चौधरी, अजय चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, विद्यासागर चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, मंशाराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
19:16