गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बूढ़ापार एवं भाद मुस्तहकम में अधिकारियों ने सुनी गाँव की समस्याएं

गाँव की समस्या गाँव में समाधान हेतु ग्राम पंचायत सचिव ने आयोजित हुआ चौपाल

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बूढ़ापार के प्राथमिक विद्यालय एवं भाद मुस्तहकम के पंचायत भवन में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बूढ़ापार में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव गौरव श्रीवास्तव ने की तो वहीं भाद मुस्तहकम में कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव लाल चंद चौधरी ने की। बूढ़ापार में सचिव गौरव श्रीवास्तव एवं भाद मुस्तहकम में सचिव ने लाल चंद चौधरी ने चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। दोनों चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आर.बी.आई. प्रतिनिधि संतोष शुक्ला नें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ आर्थिक उन्नति, बैंकिंग बीमा और साइबर क्राइम के रोकथाम आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिवों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बूढ़ापार में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जीवन, प्रधानाचार्य अकबाल अहमद अंसारी, पंचायत सहायक अविनाश, रोजगार सेवक अंकित दूबे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज कश्यप, सहायक गुना देवी सहित गाँव के रामरती, मंजू, जानकी, मालती देवी, चंद्रेश प्रकाश, संतोष शुक्ला, जीतेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। तो वहीं भाद मुस्तहकम में ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!