गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

घरों पर तिरंगा फहराकर अमर बलिदानियों को करें नमन्: दयाराम चौधरी

बस्ती। अपना सर्वस्व बलिदान कर देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों की स्मृति में पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाराम चौधरी के नेतृत्व में गनेशपुर नगर पंचायत क्षेत्र के चौरवा से शंकर नगर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुये। यात्रा के समापन के बाद भाजपा नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अपार सफलता ने सिद्ध कर दिया है कि देश का नेतृत्व सबल हाथों में है। कहा कि देश की आजादी के बाद से ही पड़ोसी पाकिस्तान आये दिन तनाव की स्थिति पैदा करने के साथ ही आतंकवाद को संरक्षण दे रहा है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के द्वारा पाकिस्तान को कड़ा जबाब दिया है। कहा कि स्वाधीनता दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाये और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करें। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से अरविन्द श्रीवास्तव, ओम जी पाण्डेय , नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रकाश निषाद, दुर्गेश चौबे, भूपेन्द्र, दुक्खी चौधरी, आशीष चौधरी, राम बहादुर वर्मा, चन्द्रभान, अभिषेक, विकास चौधरी, दुर्गा प्रसाद, रजनीश वर्मा, महेन्द्र, लालचंद चौधरी, मो. आरिफ, के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!