गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

आंगनबाड़ी भर्ती का रिजल्ट ना जारी होने पर पारदर्शी व्यवस्था पर उठ रहा है सवाल,

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद में रिक्त हुई आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा व्यस्था बनाया गया , हाईमेरिट और बेहद गरीब लोगों को प्राथमिकता के आधार पर चयन होगा ।मेरिट सूची बन भी गई लेकिन उसको पूरे जनपद में कही भी चस्पा नहीं किया गया, मार्च माह में तीन ब्लॉक का चयन करके उनको प्रमाण पत्र भी दिया गया, वही शेष विकास खंडों का चयन प्रक्रिया परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया।इस पर कई लोगो का कहना है कि आंगनवाड़ी चयन परिणाम विभाग द्वारा जान बूझ कर नहीं जारी किया जा रहा है,सुविधा शुल्क लेने के चक्कर में विलंब किया जा रहा है।इस बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार खान ने कहा कि शेष विकास खंडों का सूची नहीं जारी किया गया, जिसका चयन हुआ है उनको सी डी पी ओ के माध्यम से फोन जायेगा, चयन परिणाम का सूची क्यों नहीं चस्पा किया इस बात पर चुप्पी साध गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!