उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अज्ञात कारणों से छप्पर के घर में लगी आग, जलकर राख

पथरा/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र पथरा अन्तर्गत के खोरिया शिव बक्स गांव में अज्ञात कारणों से गरीब परिवार के छप्पर में आग लग गई, जिसके कारण धू-धू कर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत आग पर काबू पाया। वहीं सड़क किनारे बने गरीब परिवार छप्पर के घर में आग लगने सेपीड़ित पतिराम चौहान के घर में रखीं मोटरसाइकिल, अनाज व कपड़े जलकर राख हो गयें। आपको बता दें कि आग से जले घर को देख परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। इस दौरान पीड़ित परिजनों के साथ डुमरियागंज तहसील अधिकारी व कर्मचारी सहित ग्रामीण मौजूद रहें।




