गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश में निकली महिला पुलिस की बाइक रैली, मिशन शक्ति का दिया संदेश

बहराइच। जनपद में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला पुलिस की भव्य बाइक रैली निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों महिला पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।
रैली को पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं।
यह जागरूकता रैली बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र से शुरू होकर विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाएगी, जहां महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों को लेकर संदेश दिया जाएगा।
भारी बारिश के बीच निकली इस रैली ने महिला सशक्तिकरण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित किया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!