डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, कुल रजिस्ट्रेशन 7464, उपस्थित 3452 व अनुपस्थित 4012

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसीना, रतन सेन डिग्री कॉलेज, रतन सेन इन्टर कॉलेज, तिलक इन्टरमीडिएट कॉलेज समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा परीक्षा केन्द्र पर कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा, परीक्षा कक्ष देखा गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को आर0ओ0/ए0आर0ओ0 की परीक्षा नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा/शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात थे। जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को जो जिम्मेदारियां दी गयी हैं, समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। इस दौरान समीक्षा अधिकारी ने जनपद सिद्धार्थनगर में परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन 7464 हुआ था, जिसमें आज परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थी 3452 और अनुपस्थित परीक्षार्थी 4012 थे। वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार व केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित थे।




