नेहा ने एमबीबीएस में चयनित होकर क्षेत्र का बढ़ाया मान

बांसी/सिद्धार्थ नगर। तहसील क्षेत्र के बरगदी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय रघुराज धर की पोती नेहा द्विवेदी का चयन एमबीबीएस में होने से क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है। बताते चलें बरगदी निवासी विद्या शरण घर द्विवेदी तथा माता प्रियंका द्विवेदी की बेटी व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय रघुराज धर द्विवेदी की पौत्री नेहा द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा बांसी में ही हुआ है वह न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी से शिक्षा ग्रहण कर आगे की पढ़ाई के लिए बाहर चली गई नीट की परीक्षा दूसरी बार उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश हासिल की है नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों को दिया है उसका कहना है कि यदि पूरी निष्ठा के साथ तैयारी किया जाए तो कोई कार्य कठिन नहीं होता है फिलहाल उसके सफलता पर सांसद जगदंबिका पाल विधायक राजा जय प्रताप सिंह पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम नेता सामाजिक कार्यकर्ता व गुरुजनों ने बधाई दिया है।




